Samastipur News: ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी पंचायत के वार्ड 9 नवाबगंज गांव में शुक्रवार की देर शाम एक ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसे आननफानन मे इलाज के लिए कल्याणपुर पीएससी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चकमेहसी थाना के घोघराहा निवासी गुड्डू कुमार ( 22) के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। इधर मौत की सूचना पर कल्याणपुर पीएचसी में लोगो ने हंगामा भी किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक खेत जोतकर उच्चे स्थल से ट्रैक्टर निकालने की कोशिश कर रहा था।इसी क्रम में ट्रैक्टर पलट गया और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।हो हल्ला पर जुटे लोगों ने उसे बाहर निकाला। हालांकि उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.