समस्तीपुर, अक्टूबर 27 -- Samastipur News: मोरवा। प्रखंड के चकलालशाही से पटोरी जाने वाली सड़क पर सोमवार को चकभेली चौक के पास एक ट्रक का डाला पलट गया। हादसा हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत में हुआ। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में ट्रक चालक समेत आसपास मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चकलालशाही से पटोरी जाने वाली सड़क पर था। इसी दौरान अचानक ट्रक के डाले का स्टैंड टूट गया, जिससे डाला असंतुलित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि सोमवार को ट्रक की मरम्मत कर उसे उठाने का काम किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...