समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के विक्रमपुर में शुक्रवार की रात टोटो की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने पिता के साथ सो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पैमाने पर लोग घटनास्थल पर जुटे।ह लई थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि विक्रमपुर का सचिन कुमार बीती रात्रि अपने दरवाजे पर बच्चों को लेकर सो रहा था। इसी क्रम में एक अनियंत्रित टोटो ने ठोकर मार दिया जिससे की बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। लोगों के द्वारा टोटो को पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची हलई थाना के दरोगा नितून कुमार ने पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। बच्चे की मां समेत पूरे परिवार का रो-रो क...