समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- Samastipur News: रोसड़ा, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के केशरौरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक गुलजार अहमद उर्फ शाहीन (50) की गोली मारकर हत्या के मामले में घटना के बीस दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार जांच में जुटी हैं, लेकिन अब तक हत्यारों के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। इधर, पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के जरिए घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी और डीआईयू की टीम मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास के मोबाइल टावरों का टावर डंप भी कराया गया है। इसके माध्यम से घटना के समय इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों की पड़ता...