समस्तीपुर, जुलाई 13 -- Samastipur News: उजियारपुर। थाना क्षेत्र के पचपैका गांव में रविवार की देर रात बदमाशों ने घर में सो रहे एक अधेड़ की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के वार्ड 7 निवासी रामशंकर आर्य के पुत्र राजनारायण सिंह महात्मा उर्फ राजू (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उजियारपुर पुलिस के साथ एफएसएल और डीआईयू सेल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। लोगों ने बताया कि मृतक पचपैका गांव में ही एक खुली झोपड़ी में रहते थे। रविवार को भी वे प्रतिदिन की तरह अपनी झोपड़ी में खाट पर सो रहे थे। लोगों के अनुसार, रात करीब 3 बजे बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और महात्मा राजू के सिर में नजदीक से गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गोली की आवाज और लो...