समस्तीपुर, अक्टूबर 17 -- Samastipur News: रोसड़ा। पर्व-त्योहार को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोसड़ा पुलिस और एएलटीएफ की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के कलवाड़ा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से पांच अलग-अलग ब्रांड की कुल 449 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस मामले में तीन महिलाओं समेत चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कलवाड़ा निवासी अखिलेश सिंह और प्रवीण कुमार के घर के बगल में स्थित झाड़ी में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपितों में दिलीप कुमार महतो का पुत्र प्रवीण कुमार समेत तीन महिलाएं शामिल हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं प्रवीण कुमार और अखिलेश के परिवार से संबंधित हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि म...