समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: समस्तीपुर,हिटी। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण मौसम में आए बदलाव का असर जिले के विभिन्न प्रखंडों में दिखा। बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। रोसड़ा में झमाझम बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ और कई मोहल्लों की सड़कों पर जलजमाव हो गया, वहीं ताजपुर, सरायरंजन, कल्याणपुर और सिंघिया में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे धान उत्पादक किसानों के खेतों में पानी पहुंचने से फसलों में रौनक लौट आई है। रोसड़ा में लगातार बारिश के कारण शहर के कई वार्डों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- Godda News: गोड्डा में हुई झमाझम बारिश, रातभर भी बरसा पानी, अगले दो दिनों के बारिश के आसार गुरुवार को बाजार और प्रमुख सड़कों पर भी अपेक्षाकृत सन...