समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: मोरवा। प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। कई पंचायतों में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। समस्या के समाधान को लेकर पीएचईडी की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच विभाग के जेई द्वारा कई जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। जनप्रतिनिधियों ने जेई के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों से करने की बात कही है। मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रिय रंजन गोपाल ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों के स्तर से विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है।

समस्या बढ़ती जा रही है ग्रामीणों की शिकायतें जनप्रतिनिधियों के पास पहुंच रही हैं और वे संबंधित अधिकारियों से...