समस्तीपुर, अगस्त 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका एवं कंपोस्ट से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। डीएम रोशन कुशवाहा की उपस्थिति में केंद्र का उद्घाटन हुआ। डीएम ने कहा कि ऐसे बिक्री केंद्रों से जीविका दीदियों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार मिलेगा और महिलाओं की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में जीविका कर्मी, समूहों से जुड़ी महिलाएं और लाभुक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- समस्तीपुर की 30,562 महिलाओं को मिली 30.56 करोड़ की राशि यह भी पढ़ें- Supaul News: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से अनुपम को मिला सुधा केंद्र, बढ़ेगी आमदनी यह भी पढ़ें- Jahanabad News...