समस्तीपुर, नवम्बर 4 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर थाना रोड स्थित बाबा सुग्रीव दास सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा समस्तीपुर दक्षिणी के तहत प्रमुख नागरिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशिधर झा एवं संचालन मंडल अध्यक्ष ताजपुर दिलीप कुमार सिंह जी ने किया। संगोष्ठी में जिला प्रभारी संजीव साह ने कहा कि लोकतंत्र बनाम अराजकता का संदेश प्रमुख जनों के बीच फैलाना है। विपक्ष अपनी रोटी सेकने के लिए तरह-तरह का भीड़तंत्र इकट्ठा करता है और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आक्रोश पैदा करने की कोशिश करता है। इस तरह की राजनीति कभी सार्थक नहीं होगी। संगोष्ठी को पूर्व प्रमुख सुरेश राय, जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, जिला प्रभारी संजीव साह, मंडल अध्यक्ष सुशील चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरेश साहू, सुरेश साह, डॉ. ज्ञान शंकर कौशल, मीनाक...