समस्तीपुर, जुलाई 5 -- Samastipur News: वारिसनगर, निसं। जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को मथुरापुर थाना पुलिस ने उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसंधानकर्ता लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ सबसे पहले अकबरपुर झिल्ली चौक स्थित आरोपी संतोष कुमार महतो की गिरफ्तारी के लिए अकबरपुर गांव में छापेमारी करने पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हलई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव स्थित अपने ससुराल में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रघुनाथपुर गांव में छापेमारी कर संतोष कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने एवं पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया थ...