समस्तीपुर, जुलाई 11 -- Samastipur News: सरायरंजन, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भगवतपुर-सरायरंजन सड़क पर जलजमाव से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने बड़े बड़े गढ्ढे में पानी लगने से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बताते चलें की उक्त सड़क कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस सड़क पर हजारों लोगों व वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इस सड़क से भगवतपुर, हरिलोचनपुर, किशनपुर यूसुफ, खालिसपुर, रायपुर बुजुर्ग, अहमदपुर, बरूणा, रसलपुर, जान मोहम्मदपुर आदि गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय एवं सरायरंजन बाजार आते हैं। सड़क पर बने गड्ढे में बारिश के पानी का जलजमाव होने से लोगों को चलने में भारी परेशानी हो रही है। सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने बताया की यह सड़क प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। हल्की ब...