समस्तीपुर, अगस्त 6 -- Samastipur News: मोरवा। प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाल व्यवस्था प्रशासनिक दावों की पोल खोल रही है।

बदहाल व्यवस्था डीएम रौशन कुशवाहा ने करीब एक महीने पहले मोरवा की सीडीपीओ को जर्जर झोपड़ियों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को तत्काल सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 219 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 140 केंद्र आज भी किराए के असुरक्षित भवन और जर्जर झोपड़ियों में संचालित हो रहे हैं। इन झोपड़ियों की हालत इतनी खराब है कि बारिश, तेज हवा और अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों की चिंताएँ स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें ब...