Samastipur News: जमीन विवाद में मारपीट एक जख्मी
समस्तीपुर, नवम्बर 14 -- Samastipur News: मोरवा। ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा प्रखंड अंतर्गत गुनाई बसही पंचायत में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में उमेश सहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान उनके सिर में कई टांके लग गए, जिससे उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है। जख्मी उमेश सहनी की सीटी स्कैन जांच रिपोर्ट में भी चोट की स्थिति गंभीर बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.