Samastipur News: जमीनी विवाद में पति पत्नी की पिटाई, थाने में दिया आवेदन
समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के पति पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जख्मी सैदपुर के नीरज महतो और रौशनी देवी को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पूसा और सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया है। शुक्रवार को पीड़ित रौशनी देवी ने चकमेहसी थाने में जमीनी विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इंदल पासवान, इंद्रजीत पासवान सहित 8 लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस छानबीन कर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: विवाद में मारपीट,तीन महिला समेत चार जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.