समस्तीपुर, जुलाई 5 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शिक्षा भवन, समस्तीपुर में अब नए सिरे से शिक्षा डीपीओ के बीच संभागों का बंटवारा किया गया है। इसके तहत जमालुद्दीन शिक्षा स्थापना संभाग के डीपीओ बनाए गए हैं। सुजीत कुमार राउत को डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता बनाया गया है। प्रेमशंकर झा को डीपीओ एमडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। सुमन कसौधन डीपीओ, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा संभाग देखेंगे। संगीता मिश्रा को डीपीओ योजना एवं लेखा संभाग दिया गया है। इससे संबंधित कार्यालय आदेश डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता द्वारा जारी किया गया है। बता दें कि दो डीपीओ यहां पूर्व से दूसरे संभाग देख रहे थे, अब उनका संभाग बदल दिया गया है। तीन नए डीपीओ दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए हैं। उनको भी संभाग अलॉट किया गया है। संभाग आवंटन से संबंधित संचिका डीईओ ने डीएम रो...