समस्तीपुर, सितम्बर 12 -- Samastipur News: उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के रामपुर समथू गांव में जबरन घर बनाने को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो जख्मी हो गए। घटना में जयनारायण सिंह के पुत्र राजाराम सिंह के आवेदन पर अंगारघाट थाना में आरोपी सह आवेदक के सगे भाई राजकुमार सिंह व उनकी पत्नी रिंकू देवी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है। जानकारी देते हुए अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया की दर्ज केस में आवेदक ने आरोपियों पर उनके निजी हिस्से की जमीन पर विगत 8 सितंबर को जबरन घर बनाने के लिए पिलर खड़ा करने के दौरान उसका विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी देने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: जबरन घर बनाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट, केस दर्ज आवेदक ने बताया कि इसके बाद ग्रामीण...