समस्तीपुर, जुलाई 10 -- Samastipur News: समस्तीपुर। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन डीएम को सौंपे।

समस्याओं की सुनवाई जन संवाद के दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लाप...