समस्तीपुर, अगस्त 18 -- Samastipur News: रोसड़ा। सोमवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने रोसड़ा थाना पहुंचकर आयोजित जनसंवाद में आमलोगों की समस्याएं सुनीं। जनसंवाद में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। कई मामलों में फरियादियों ने बताया कि भूमि की पैमाइश हो जाने के बाद भी दूसरे पक्ष द्वारा विवाद खड़ा कर काम में अड़ंगा लगाया जा रहा है। एसपी ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को भूमि विवाद से जुड़े मामलों को चिन्हित करने तथा विवाद बढ़ने की आशंका वाले मामलों में नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर समन्वय के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि छोटी घटनाएं आगे चलकर गंभीर विवाद का रूप न ले सकें। जनसंवाद के दौ...