Samastipur News: जंक्शन पर बढ़ी चेन व मोबाइल झपटमारी
समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रीगण सावधान हो जाएं। समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन के रुकने और खुलने के दौरान कृत्रिम भीड़ बनाकर यात्रियों के सामान और महिलाओं के गले से चेन झपटने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। खासकर समस्तीपुर जंक्शन पर तीसरी नजर (सीसीटीवी)के बावजूद घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ट्रेन की गेट पर भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह रेल पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।
गिरोह की कार्यप्रणाली गिरोह के सदस्य पहले ट्रेन के गेट के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा करते हैं। इससे यात्रियों को कोच में चढ़ने में परेशानी होती है। कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। इसी दौरान गिरोह का दूसरा सदस्य भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के गले से चेन, मोबाइल या स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.