समस्तीपुर, सितम्बर 14 -- Samastipur News: बिथान, एसं। थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 35 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कटौसी गांव में रामप्रवेश पासवान के घर से पांच लीटर तथा गाजाबाजा गांव के वार्ड 12 से 30 लीटर शराब बरामद हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: प्रीतम बीघा से 45 लीटर देसी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...