Samastipur News: छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
समस्तीपुर, अक्टूबर 8 -- Samastipur News: पूसा । डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के बीटेक फूड टेक्नोलॉजी एवं बीटेक एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग के 5वें सेमेस्टर के छात्रो ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड का अवलोकन किया। इस दौरान छात्रो ने विवि की शैक्षणिक व अनुसंधान गतिविधियां, तकनीकी सुविधाएं, प्रयोगशालाओं एवं संबंधित विभागों का अवलोकन किया। इस दौरान छात्रों को खाद्य प्रौद्योगिकी, कृषि अभियांत्रिकी, प्रसंस्करण एवं अन्य आधुनिक तकनीकों से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी गई। विश्विद्यालय की अत्याधुनिक सुविधाओं एवं शोध गतिविधियों को देखकर छात्रो ने अपने अकादमिक ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने की दिशा में पहल की। मौके पर प्रोसेसिंग एवं फूड इंजीनियरिंग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.