Samastipur News: चोर को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले
समस्तीपुर, जुलाई 21 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर बुजुर्ग पंचायत के रसलपुर गांव में सोमवार को एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसकी पहचान अख्तेयारपुर पंचायत के शोखा स्थान गांव निवासी रमेश पासवान के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त चोर गांव में एक माह से बकरी, साइकिल, अनाज आदि की चोरी कर ले जाता था। सोमवार को वह एक घर से मक्का की बोरी चोरी कर साइकिल पर ले जा रहा था। इसी दौरान लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात स्वीकार की। ग्रामीणों ने चोर को तत्काल उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सोमवार की रात मवेशी (गाय) चोरी पुलिस चोर से आवश्यक पूछताछ में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.