समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर गांव के वार्ड पांच निवासी रामदयाल महतो के घर में सोमवार की रात चोरों ने नगदी सहित हजारों के सोने चांदी के जेवर की चोरी कर ली।

चोरी की प्रक्रिया इस बाबत घर के लोगों ने बताया कि सोमवार की देर शाम खाना खाने के बाद लोग सोने चले गए थे और मंगलवार की सुबह जब घर के लोग सो कर उठे तो घर का सामान कमरे में बिखरा पड़ा हुआ था। लोगों का बताना है कि गृह स्वामी रामदयाल महतो रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गए हुए थे। घर पर परिवार के लोग ही थे। चोर घर के पीछे से प्रवेश किया और घर का कमरा खुला रहने के कारण बक्शा पेटी को तोड़कर उसमें रखा करीब 14 हजार रुपए एवं गोदरेज से करीब 12 हजार रुपए निकाल लिया। साथ ही गोदरेज में रखे हजारों के सोने चांदी के जेवर पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। व...