Samastipur News: चोरों ने काट लिए 12 पोल के हाईटेंशन तार, 16 घंटे से बिजली गुल
समस्तीपुर, जुलाई 13 -- Samastipur News: मोरवा, एसं। प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना के चंदौली में बिजली तार की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जाता है की जान जोखिम में डालकर चोरों के द्वारा करीब 12 पोल के हाई टेंशन बिजली का तार बीती रात्रि काट लिए गए। इस घटना से क्षेत्र में अंधेरा पसर गया है। विगत 16 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बीती रात्रि 11 के समीप अचानक बिजली गुल हो गई। काफी देर तक गर्मी में लोग छटपटाते नजर आए। रात भर बिजली नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई। सोमवार की सुबह तार की चोरी होने का मामला सामने आया। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा खोजबीन शुरू हुई लेकिन तब तक क्षेत्र में बिजली को लेकर त्राहिमाम मच गया। बताया जाता है कि बिजली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.