Samastipur News: चोरी के सामान के साथ चार चोर गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 12 -- Samastipur News: समस्तीपुर। नगर थाने की पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार चोर को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो साइकिल और एक हनुमानी बरामद की है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दो दिन पूर्व शहर के सोनवर्षा चौक से एक साइकिल चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर सोनवर्षा चौक निवासी दिलीप मधेसिया के पुत्र शिवम मधेसिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने कल्याणपुर थाने की पुलिस के सहयोग से भुट्टा चौक इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी रंजन पासवान के पुत्र गनौर पासवान, कल्याणपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.