समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र में सशस्त्र बल के साथ वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर गलत नंबर प्लेट लगाकर चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को विद्यापतिनगर थाना में पदस्थापित पीटीसी रविंद्र सिंह सशस्त्र बल के साथ दिवा गश्ती पर निकले थे। गश्ती के दौरान शाम करीब चार बजे शेरपुर बिहारी स्थान के समीप एनएच-122 (बी) पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में काला-लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम अनीश कुमार, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह, निवासी हरपुर भिंडी, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर...