समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- Samastipur News: समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से चेन छिनतई के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ा लिया। पकड़े गए युवक को शनिवार को नगर थाना पुलिस आपसी समझौता होने के बाद छोड़ दिया। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। पीड़ित महिला की ओर से लिखित शिकायत नहीं किए जाने और दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, रामबाबू चौक पर शुक्रवार देर शाम महिला से चेन छिनतई की बात सामने आने पर स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर एक युवक को पकड़ लिया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइक से हेलमेट चोरी करते एक शातिर धराया लोगों ने उसकी पिटाई भी की। सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाने की पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ के दौरान उसकी पह...