Samastipur News: चीनी मिल मोहल्ले से मधुबनी के युवक की बाइक चोरी
समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- Samastipur News: समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल मोहल्ले में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है कि मधुबनी जिले के रहने वाले सरोज कुमार शहर में एक दवा कंपनी में कार्यरत हैं। वह चीनी मिल मोहल्ले में एक निजी होटल के समीप कमरा लेकर रहते हैं। रविवार की रात उन्होंने अपनी बाइक कमरे के परिसर में खड़ी की थी। सुबह उठने पर बाइक वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने नगर थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत की। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.