समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: हसनपुर। जिले में कारखाने के नाम पर स्थापित एकमात्र उद्योग हसनपुर चीनी मिल आज क्षेत्र की पहचान व बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों के लिए लाइफलाइन है। इस मिल से वर्तमान में तीन जिलों के लगभग 22 हजार कार्डधारी किसान सीधे जुड़े हुए हैं। क्षेत्र में कुल 25,824 एकड़ में गन्ने की खेती हुई है। जिसकी कटाई और पेराई का काम आगामी दिसंबर माह से शुरू होने की संभावना है।

गन्ना किसानों के लिए संजीवनी गन्ना इस इलाके के किसानों के लिए एक बेहतरीन नकदी फसल साबित हो रहा है। किसान अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत प्रति एकड़ 25 से 30 क्विंटल तक गन्ने का उत्पादन कर रहे हैं। अन्य फसलों की तुलना में गन्ना किसानों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। अमूमन अनाज, केला या सब्जी की बिक्री में बिचौलिए हावी रहते हैं। जिससे लागत काटने के बाद कि...