समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निज संवाददाता। समस्तीपुर शहर के विस्तारित वार्ड 40 स्थित भुईधारा सरकारी प्राइमरी स्कूल जाने वाली कच्ची सड़क पर जलजमाव की समस्या दूर नहीं हो रही है। इसके कारण स्कूली बच्चों को प्रत्येक दिन गंदे पानी से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। सड़क पर जमा गंदा पानी बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हैरानी इस बात की है कि नगर निगम की ओर से जलजमाव दूर करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की जा रही है। स्थानीय रविशंकर कुमार, अमरेश कुमार राय, पंकज कुमार महतो आदि ने बताया कि स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मुख्य सड़क से जलजमाव हटाने को आगे आए लोग कच्ची सड़क पर काफी समय से गंदा पानी जमा रहने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों के ल...