समस्तीपुर, अक्टूबर 25 -- मिठाइयों की शुद्धता और स्वच्छता पर चिंता Samastipur News: समस्तीपुर, निप्र। त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहर से लेकर गांवों तक के बाजारों तक मिठाई की दुकानों और निर्माण इकाइयों में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की पड़ताल जरूरी है। मिठाइयों को खुले में रखने, धूल-मिट्टी और मक्खियों के संपर्क में आने तथा उचित तापमान पर भंडारण नहीं होने से इनके दूषित होने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, खोवा, छेना, दूध और अन्य कच्चे माल की गुणवत्ता की जांच भी जरूरी है। रविवार को हिंदुस्तान अखबार ने इसकी पड़ताल की। इस संबंध में सदर एसडीओ राकेश कुमार का बताना है कि जिले में नकली और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जांच तेज...