Samastipur News: चार दिनों से लापका युवक का शव घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला
समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र की नौआचक पंचायत के वार्ड-02 में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में मिला। युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी कन्हैया झा के पुत्र आदित्य कुमार (20)के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया की उक्त युवक 21 अक्टूबर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने सरायरंजन थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। चार दिन बाद शनिवार को घर के पीछे झाड़ियों के बीच पानी भरे गड्ढे में शव दिखाई देने की सूचना गांव में तेजी से फैल गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.