समस्तीपुर, जुलाई 8 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के छत्नेश्वर पंचायत के वार्ड 1 में मंगलवार को करंट लगने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदन राम की 22 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: करंट लगने से चप्पल दुकानदार की मौतपारिवारिक स्थिति परिजनों के अनुसार काजल कुमारी अपने घर में मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगाने गई थीं। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया और उपचार के लिए ले जाने की तैयारी की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।शादी का हाल हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि चंदन राम और काजल कुमारी का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व रोसड़ा थाना क्षेत्र के पंचनामा गांव में ...