समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- Samastipur News: वारिसनगर। थाना क्षेत्र के चारों गांव स्थित एक झोपड़ी से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चारों गांव स्थित एक झोपड़ी में शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद दरोगा जय श्रीराम ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की। इस दौरान झोपड़ी से 13 कार्टन में रखी 624 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब किसकी है और कहां से लाई गई थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: तीन बाइक और 143 लीटर विदेशी शराब जब्त, पुलिस को देख तस्कर फरार पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में ज...