समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: पूसा, निसं.। वैनी थाना (पूसा) क्षेत्र के महम्मदपुर कोआरी पंचायत के दिगम्बड़ा गांव निवासी विजय महतो के पुत्र की सन्नी कुमार (26) का चकिया थाना क्षेत्र के बारागोबिन्द स्लुईस गेट के निकट शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर, परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सन्नी शुक्रवार को गांव के मनीष सिंह की कार लेकर बैरगनिया (सीतामढ़ी) के लिए पैसेंजर लेकर समस्तीपुर से निकला था। मौजूद लोगों के अनुसार देर रात करीब 12 बजे तक उससे बात हुई थी। लेकिन उसके बाद संपर्क टूट गया। बाद में पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे एवं पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की रात करीब 3 बजे शव को दिगम्बड़ा लाया गया। मौजूद लोगों के अनुसार पत्नी दिल्ली में अपने पिता के पास थी। रविवार की ...