समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड नंबर 26 में बुधवार देर रात घर में सो रहे मजदूर नेयाज अहमद पर बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों और परिजनों ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। गले में गहरे जख्म और गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। घायल नेयाज अहमद धरमपुर वार्ड नंबर 26 का रहने वाला है। घटना के वक्त वह घर में अकेला सो रहा था। उसकी पत्नी मजदूरी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रह रही है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: घर में सो रहे मजदूर का बदमाशों ने काटा गलानेयाज घर में अकेला सो ...