समस्तीपुर, जुलाई 12 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना के सिमरी गांव में शनिवार की देर रात एक युवक पर कथित रूप से गलत नीयत से घर में घुसने का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं के शोर मचाते ही युवक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने उसका पीछा कर करीब तीन किलोमीटर के बाद हरपुर बोचहा रेलवे स्टेशन के समीप उसे पकड़ लिया। जिसकी पहचान सिमरी गांव के नवीन पासवान के रूप में हुई।

घटना का वर्णन आक्रोशित लोगों ने घर के दरवाजे पर बने खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराते हुए हिरासत में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। आरोप है कि युवक गांव के एक घर में घुस गया था। घर की महिलाओं क...