समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- Samastipur News: चकमेहसी, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत हजपुरवा पंचायत के करुआ गांव में रविवार को एक युवक पर खेत में काटकर रखे गोभी को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। युवक को पकड़ने के बाद लोगों ने सूचना चकमेहसी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची चकमेहसी थाने की 112 की टीम ने आरोपी युवक करुआ के प्रवीण कुमार परवाना को हिरासत में लेकर थाने ले गई। हालांकि बाद में सामाजिक स्तर पर जनप्रतिनिधियों के पहल पर भूलवश मजाक में यह माजरा होने की बात कहकर समझौता कराया गया। बताया गया है कि इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें युवक को कुछ लोग एक पेड़ से रस्सी से बांध रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि युवक को थाना लाया गया था। लेकिन आवेदन नहीं मिलने ...