समस्तीपुर, सितम्बर 10 -- Samastipur News: रोसड़ा, निज संवाददाता। श्री रोसड़ा गोशाला में गुरुवार को तुलादान की व्यवस्था शुरू की गई। इस अवसर पर 39 श्रद्धालु भक्तों ने तुलादान कर गौसेवा में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह गौशाला समिति की अध्यक्ष पूजा कुमारी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि गौसेवा हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। तुलादान जैसी व्यवस्था से श्रद्धालुओं को गौसेवा से जुड़ने का अवसर मिलता है। गोशाला के विकास और गायों की बेहतर देखभाल के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने तुलादान करने वाले श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। गोशाला के सचिव मुरारी लाल चौधरी ने बताया कि तुलादान की व्यवस्था के तहत तुला के एक पलड़े पर दान करने वाले व्यक्ति को बैठाया जाता है, जबकि दूसरे पलड़े पर...