समस्तीपुर, अगस्त 6 -- Samastipur News: समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 जुलाई की शाम 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सिहमा बथुआ निवासी श्रवण राय के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। बता दें कि बीते 28 जुलाई को नाबालिग छात्रा मक्के के खेत में बेहोश व अर्द्धनग्न मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...