समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा तुला पंचायत के वार्ड 14 में सोमवार की सुबह एक सामाजिक पंचायत में एक महिला द्वारा गवाही देने पर नाराज देवर व अन्य परिजनों ने उसे पीट कर जख्मी कर दिया। घटना में महिला रितु देवी व उसके पति मुकेश दास के सर में गंभीर चोटें आयी है। घटना के बाद दम्पति ने अस्पताल में उपचार के बाद अंगारघाट थाना में केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में रितु ने बताया है कि एक सामाजिक पंचायत में गवाही देकर सच्चाई बताने का प्रयास किया था। इसी खुन्नस पर देवर, सास, गोतनी सहित अन्य ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और गले से सोने की चकती छीन ली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: मारपीट कर किया घायल, थाना में दिया आवेदन मामले में अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की घटना की ...