समस्तीपुर, अक्टूबर 1 -- Samastipur News: ताजपुर। ताजपुर में गलत ऑपरेशन के कारण महिला की मौत हो जाने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने मंगलवार की देर शाम फल मंदिर स्थित एक निजी हॉस्पिटल पर पहुंच हंगामा करते हुए जमकर बवाल काटा। मृतका महिला स्थानीय दरगाह मोहल्ला की शकीला बेगम (60) बताई गई। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, जांच टीम गठितघटना का विवरण हॉस्पिटल पर परिजनों व ग्रामीणों के साथ आक्रोश जता रहे मृतका महिला के पुत्र मो. रुस्तम ने बताया कि उनकी माँ का इसी हॉस्पिटल में बीते जुलाई महीने में पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। परंतु इसके बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। वे फिर माँ को हॉस्पिटल में लेकर आए तो बताया गया कि जौन्डिस हो गया है। इसका इलाज यहां नहीं होगा। दिल्ली या पटना एम्स में ले जाइये। उसके बाद वे अपनी माँ को पटन...