समस्तीपुर, अक्टूबर 5 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर से डुमरा पथ के 10.709 किलोमीटर हिस्से में गलगल चौक से डुमरा मोहन चौक तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को लेकर सोमवार को डुमरा मोहन पंचायत भवन परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता सीओ अम्बपाली यादव ने की।

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया ललित नारायण मिथिला आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना के बैनर तले आयोजित जनसुनवाई में सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर रैयत किसानों को जानकारी दी गई और उनसे सुझाव लिए गए। कार्यक्रम में संस्थान के सामाजिक विकास पदाधिकारी डॉ. रणधीर प्रताप सिंह, सीओ अम्बपाली यादव एवं समाजसेवी संतोष कुमार सिंह सहित स्थानीय रैयत किसान और ग्रामीण शामिल हुए। सीओ अम्बपाली यादव ने सड़क चौड़ीकरण ...