समस्तीपुर, सितम्बर 6 -- Samastipur News: पूसा,निज संवाददाता। पूसारोड रेलवे गुमती से समस्तीपुर जाने वाली मुख्य सड़क के चंदौली दाहा चौक के निकट (जमुआरी नदी) पुल निर्माण को ले महीनो से बने गढढ़े के पानी में डूब कर एक किशोर की मौत रविवार को हो गई। घटना से नाराज उग्र लोगों ने पूसारोड रेलवे गुमती के निकट शव के साथ सड़क जाम कर दिया। जिससे पूसा-ताजपुर मुख्य पथ समेत समस्तीपुर-पूसारोड मार्ग पर घंटो यातायात बाधित रही। नाराज लोग परिजनो को समुचित मुआवजा के साथ पुलिया निर्माण कर रहे संवेदक को बुलाकर मुआवजे व कारवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी की। सूचना पर प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी, सीओ बागीशा प्रियदर्शी, वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी सदल-बल, जदयू के वरिष्ठ नेता गोपाल पटेल, बिनोद गिरी आदि पहुंचे। इस दौरान प्रमुख व अधिकारी ग...