समस्तीपुर, जुलाई 6 -- Samastipur News: रोसड़ा। सिमरिया गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो रविवार देर रात थाना क्षेत्र के भिरहा नेपाली चौक के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में टेम्पो सवार चेचरी सास-बहू की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायलों की जानकारी जानकारी के मुताबिक दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बगरस गांव के श्रद्धालु रविवार सुबह करीब दस बजे टेम्पो से सिमरिया घाट गंगा स्नान के लिए निकले थे। शाम करीब पांच बजे स्नान कर सभी अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के भिरहा नेपाली चौक के पास सिंघिया की ओर से तेज गति...