समस्तीपुर, जुलाई 24 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक के पास एनएच-28 पर शुक्रवार सुबह बेकाबू हाइवा से कुचलकर स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। मृतक मनीष कुमार (35) उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर वार्ड -9 निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र थे। जख्मी मां चंदा देवी (55 वर्ष) को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। मनीष मुजफ्फरपुर जिले के कांटी अंचल में अमीन के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह मनीष अपनी मां चंदा देवी को स्कूटी पर बैठाकर गंगा स्नान कराने ले जा रहे थे। इसी दौरान डैनी चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते...