Samastipur News: गंगा-वाया की धार से क्षतिग्रस्त हुईं कई सड़कें
समस्तीपुर, सितम्बर 13 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर, निसं। गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में कमी आने पर अब कई सड़कों की स्थिति दिखाई देने लगी है। तेज धार ने प्रखंड क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बाढ़ के पानी की तेज धारा का दबाव बढ़ने से कहीं सड़क की पिच उखड़ गई है तो कहीं सड़क में बिछाए गए पत्थर खिसक गए हैं। कई जगहों पर सड़क के किनारे की मिट्टी भी कटकर बह गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो गई है। कहीं-कहीं लोगों को पानी के बीच से होकर आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद पतसिया-बलुआही पीडब्लूडी सड़क, महमद्दीपुर-बोचहा घाट रोड, घटहाटोल-महमद्दीपुर आदि कई सड़क पर आवागमन कुछ दिक्क़त के साथ ही सही लेकिन शुरू हो गया है। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.