समस्तीपुर, अगस्त 9 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थानांतर्गत धर्मपुर पंचायत के खेतापुर गांव से पुलिस ने शुक्रवार की रात एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर की पहचान उक्त गांव निवासी साहिल कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया की साहिल पर खेतापुर में स्व. जयजय राम सिंह के घर में पिछले 29 जुलाई को चोरी करने का आरोप है। थाने की पुलिस ने उससे आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...