समस्तीपुर, जुलाई 10 -- Samastipur News: सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के खेतापुर धर्मपुर स्थित वार्ड 07 में कतिपय लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर 01 लाख रुपए छीने जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर शुक्रवार को सरायरंजन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में खेतापुर धर्मपुर निवासी आलोक कुमार ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह वह अपने गेट ग्रिल दुकान के बगल के खेत में स्प्रे करवा रहे थे। इस बीच गांव के ही कतिपय लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही आरोपितों ने उनकी जेब से 01 लाख रुपए भी निकाल लिए, जो उन्होंने लोहे की खरीद के लिए अपने पास रखा था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: रुपयों के विवाद में दोस्तों को बेरहमी से पीटा, केस घायल युवक को इलाज के लिए सरायरंजन सीएचसी में भर्ती कराय...